logo

  • 06
    11:33 am
  • 11:33 am
news-details
समाजिक

There-is-no-service-greater-than-serving-mother-cow-Neha

गौ माता की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं: नेहा

अभिनव इंडिया/प्रवेश

गुडग़ांव। भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हमें गौ सेवा के प्रति हमेशा तैयार रहना चाहिए। वे सेक्टर-36 स्थित हिमगिरी गौशाला में गायों को चारा गुड़ खिलाने के बाद संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। पुराणों में धर्म को भी गौ रूप में दर्शाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण गाय की सेवा अपने हाथों से करते थे और इनका निवास भी गोलोक बताया गया है। इतना ही नहीं गाय को कामधेनु के रूप में सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला भी बताया गया है। यही वजह है कि शास्त्रों में गंगा, गीता, गौ, गायत्री को सर्वोपरि माना है। हिंदू धर्म में गाय के इस महत्व के पीछे कई कारण हैं जिनका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। एक ओर जहां सरकार ने गौ माता की सेवा के लिए एक से एक योजनाएं बनाई हुई है, वहीं गौ तस्करों के खिलाफ भी सख्त कानून बनाए गए है। उन्होंने कहा कि सभी देवी-देवता गाय में निवास करते हैं, इसलिए गाय की सेवा करने से पुण्य तो मिलता ही है साथ ही देवी-देवता प्रसन्न होकर आर्शीवाद भी देते हैं। विद्वानों का मानना है कि घर के प्रांगण में गाय होने एवं उसकी सेवा करने से भवन-भूमि के वास्तु पर भी प्रभाव पड़ता है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments