logo

  • 28
    03:50 am
  • 03:50 am
news-details
एजुकेशन

Tree-plantation-campaign-in-DPG-College

अंतराष्ट्रीय वन दिवस पर डीपीजी डिग्री कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान

अभिनव इंडिया/प्रवेश

गुडग़ांव। अंतराष्ट्रीय वन दिवस पर सेक्टर 34 स्थित डीपीजी डिग्री कॉलेज के विभिन्न विभागों के अध्यापको तथा विधार्थियों द्वारा वृक्ष लगाए गए। इस दौरान डीपीजी डिग्री कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र गहलोत, वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत, प्रिंसिपल डॉ. एस. एस बोकन, कर्नल डॉ.सुरेंद्र धनकरडॉ. संगीता, रजिस्ट्रार अशोक गोगिया, डॉ.ललित कुमार और डीन एकेडमिक डॉक्टर धर्मवीर सिंह मौजूद रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ वनस्पति विभाग प्रमुख डॉक्टर अमिता सिंह ने करते हुए बच्चों को अंतराष्ट्रीय वन दिवस के बारे में बताया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस एस बोकन ने विद्यार्थियों के साथ प्रकृति के बारे मे अपनी जानकारी साझा करते हुए प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझाया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर अनीता, श्रीमती निधि, डॉ .उज़मा  सईद, सुश्री प्रिया शर्मा और दीपक त्यागी भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन में अपना अहम योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमिता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों का पर्यावरण के प्रति झुकाव सराहनीय है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments