logo

  • 28
    09:52 pm
  • 09:52 pm
news-details
राजनीति

Ajay-Chautala's-birthday-celebrated

धूमधाम से मनाया डा. अजय सिंह चौटाला का जन्म दिवस

अभिनव इंडिया/परमेंद्र कौशिक

गुडग़ांव। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जेजेपी युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बंधवाड़ी की टीम ने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गुडग़ांव से हिसार रैली के लिए प्रस्थान कर रहे थे। जिनको ग्वालपहाड़ी में रुकवाकर मनोज बंधवाड़ी की टीम ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मनोज बंधवाड़ी के साथ शैलेश चेयरमैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने हर्षोल्लास के साथ डा. अजय चौटाला का जन्मदिवस मनाया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डा. अजय चौटाला का जन्मदिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशियां लेकर आया है। सभी पूरे जोश के साथ डा. अजय चौटाला के बनाए रास्ते की ओर चलें।

इस मौके पर मनोज बंधवाड़ी ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला संघर्ष का पर्याय हैं। जिस तरह से चौ.देवीलाल ने हमेशा किसान, कमेरा वर्ग गरीबों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी उसी तरह से डॉ. अजय और उनके पुत्र पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिग्विजय चौटाला उन्हीं के आदर्शों पर चल रहे हैं। उन्होंने कायकर्ताओं को आने वाले चुनावों में कमर कसने के लिए आहवान किया। जन्मदिवस मनाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हिसार में आयोजित नवसंकल्प रैली के लिए प्रस्थान किया।

You can share this post!

Comments

Leave Comments