logo

  • 27
    10:17 pm
  • 10:17 pm
news-details
राजनीति

Gautam-Sisodia-meets-Rahul-Gandhi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी से मिले गौतम सिसोदिया

अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल

बिजनौर। युवा कांग्रेस कमेटी जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष गौतम सिसोदिया अपने साथियों के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। जहां उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष गौतम सिसोदिया ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में एकता व सद्भावना का संदेश दे रही है। उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के विचारों को सुना। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि एक ध्यान भटकता है दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार  किया। इस से अतिरिक्त यात्रा में शामिल कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अवनीश पांडे, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, युवा प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, विधायक आराधना मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, किसान नेता पूनम पंडित आदि से भी मुलाकात की।

You can share this post!

Comments

Leave Comments