प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का व्यापारियों ने किया अभिनंदन
अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का नगर के व्यापारियों ने माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल रविवार को नजीबाबाद पहुंचे। जहां प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने बजट में व्यापारियों सहित सभी के लिए 12 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह फैसला अत्यंत सराहनीय है। कंछल ने बताया केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 15 अगस्त 2025 से टोल से गुजरने वाली व्यक्तिगत वाहनों का टोल शुल्क वर्तमान में ₹50 से घटकर ₹15 शुरू कर दिया है। यदि कोई वाहन मालिक ₹3000 टोल फास्ट टैग में जमा कर दे तो वह एक वर्ष में 200 यात्राएं किसी भी टोल से पूरे देश में यात्रा कर सकता है। तथा उन्होंने बताया कि संगठन ऑनलाइन ट्रेडिंग समाप्त किए जाने की मांग करता है। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग करता है। मंडी शुल्क देश में एक प्रतिशत किया जाए। सर्व और छापे पर सभी विभागों के समाप्त किए जाएं। प्रदेश के किसी भी जिले में किसी भी निकाय के हाउस टैक्स की दरे 10 प्रतिशत से अधिक ना बढ़ाई जाए। पंजीकृत व्यापारियों का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा सुनिश्चित किया जाए। पंजीकृत व्यापारियों की दुकान, जलने लूटने का बीमा किया जाए। व्यापारी पेंशन 3000 से बढक़र ₹30000 प्रतिमाह की जाए। व्यापारी दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढक़र 20 लख रुपए किया जाए। बिजली में मिनिमम और फिक्स चार्ज समाप्त किए जाएं। बिजली की कटौती बार-बार दिन में ना की जाए। विधानसभा में व्यापारियों को 5त्न सीटों का आरक्षण दिया जाए। विभागों की जमाने की तरह आधी की जाएं। सभी ट्रेनों में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 5 सीटे आरक्षित की जाए। सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में प्रतिवर्ष 10 व्यापारियों को सम्मानित किया जाए। प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी ने बताया प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। जिला अध्यक्ष नजर खां की अध्यक्षता एवं प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, योगेंद्र, शहजाद अहमद, साबिर खां, निसार, हामिद खां, प्रताप सिंह, राजेंद्र कणवाल, आरिफ, प्रदीप पाल, शाहिद, धु्रव पांडे, सैयद अहमद आदि रहे।
Comments
Leave Comments