logo

  • 19
    01:47 am
  • 01:47 am
news-details
शख्सियत

CM-Dhami-honored-the-Youngest-Professional-Singer-of-the-World-Satyam

सीएम धामी ने किया यंगेस्ट प्रोफेशनल सिंगर ऑफ वल्र्ड सत्यम को सम्मानित

अभिनव इंडिया/सुरेंद्र शर्मा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम का नाम विश्व पटल पर अंकित करने वाले यंगेस्ट प्रोफेशनल सिंगर ऑफ वल्र्ड के खिताब से सम्मानित सत्यम उपाध्याय को सम्मानित किया।

उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सत्यम ने मुख्यमंत्री को अपने नए प्रौजेक्ट के बारे में जानकारी दी और बताया कि मास कम्युनिकेशन की शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ वह संगीत के क्षेत्र में भी प्रयासरत हैं। सत्यम की माता शिक्षााविद् डा. सविता उपाध्याय का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर भी सत्यम ने 4 वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्हें हिंदुस्तान गौरव अवार्ड, भारत गौरव रतन अवार्ड, भारत श्री अवार्ड, राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड, इण्डिया अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनका कहना है कि  सत्यम ऑल इन्डिया रेडियो, रेडियो मानव रचना, दूरदर्शन के कई कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाते हुए विश्व में अपनी पहचान बनाने में जुटा है। 11 वर्ष की अल्पायु में ही सत्यम ने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह निरंतर अग्रसर है। वह उत्तराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश सहित गुजरात, उड़ीसा, जयपुर, बनारस, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा आदि कई स्थानों पर अपनी प्रस्तुति भी दे चुका है। सत्यम संगीत को साधना मानता है। धार्मिक क्षेत्र में भी सत्यम के राम भजन राम राज को भी संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया है। शॉर्ट फिल्मों में भी उन्होंने अल्का याग्निक और जावेद अली के साथ गाए गीतों में अपनी आवाज दी है। यंगेस्ट सिंगर ऑफ वल्र्ड सत्यम देश का नाम विश्व में रोशन करने में लगा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments