logo

  • 02
    11:34 am
  • 11:34 am
news-details
धर्म-कर्म

Foundation-for-construction-of-Ram-temple-laid-at-the-site-on-Ram-Navami

राम नवमी पर साइट पर रखी राम मंदिर के निर्माण की नींव 

अभिनव इंडिया/अजय शर्मा

गुडग़ांव। नवरात्र के समापन पर राम नवमी का पर्व चिंतामणि की  साइट  पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना हवन-यज्ञ का आयोजन के साथ  भव्य  राम मन्दिर के  निर्माण  की  नीव  रखी गई। वहीं विशाल भंडारे के तहत लंगर  प्रसाद  बांटा गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर  चिंतामणि साइट  पर  भव्य  राम मन्दिर के  निर्माण  की  नींव  रखी गई है। यह एनसीआर गुरुग्राम में पहला  रियल  एस्टेट  प्रोजेक्ट है, जिसमें श्रीराम  का  भव्य  राम  मंदिर  बनाया  जाएगा। यही नहीं मंदिर निर्माण में लगने वाला पत्थर अयोध्या से आयेगा। अयोध्या में ही भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाने के लिए दिशा  निर्देश  दे  दिए  गए  हैं। नेहा  शालिनी  दुआ  ने कहा कि प्रभु राम सभी के दिल में बसते हैं। हम सभी की प्रभु राम  में  आस्था है। इसी के चलते ये  सुंदर  विचार  हमारे दिल में आया कि चिंतामणि में  रहने  वाले  सभी लोगों  को  इंडोर  क्लब  के  साथ-साथ  भव्य  राम  मन्दिर में  पूजा-अर्चना करने  का  सौभाग्य  मिले। जिसके चलते राम नवमी के पावन अवसर पर चिंतामणि की साइट श्रीराम मंदिर की नींव रखी गई है। जल्द ही भव्य श्रीराम मंदि का निर्माण पूरा होगा। 

You can share this post!

Comments

Leave Comments