logo

  • 02
    07:27 pm
  • 07:27 pm
news-details
समाजिक

Bhole-Singh-honored-with-Yogveer-Samman

भोले सिंह को योगवीर सम्मान से किया सम्मानित

अभिनव इंडिया/सुरेंद्र शर्मा

नजीबाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय निवासी भोले सिंह को अंग वस्त्र पहनकर, प्रतीक चिन्ह एवं योग वीर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दे की भोले सिंह गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में निशुल्क योग प्रशिक्षण देते हैं। इसके अलावा भी उन्हें कई सामाजिक संस्थाएं योग अभ्यास के लिए आमंत्रित कर चुकी हैं, तथा उन्हें योग प्रशिक्षण के लिए सम्मानित भी कर चुकी हैं। भोले सिंह ने योग की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि हमें नियमित रूप से योगा करना चाहिए। योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है।  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि भोले सिंह को यह सम्मान स्वस्थ समाज के निर्माण विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है। योगा करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। कार्यक्रम संयोजक अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि फिर भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे आसान तरीका है। इस मान सम्मान के लिए भोले सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। सम्मान देने वालों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, अल्ताफ हुसैन, सौरभ कश्यप, तुषार अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल आदि रहे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments