समर्पण भाव से राष्ट्र व जन सेवा करता है भारत विकास परिषद: अमित गोयल
अभिनव इंडिया/राजीव बंसल
गुडग़ांव। भारत विकास परिषद की शहीद भगत सिंह शाखा गुरुग्राम की ओर से दीपावली, परिवार मिलन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण भाव से जनसेवा करने की शपथ ली।
विवेकानंद तिवारी, विजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शहीद भगत सिंह शाखा के संरक्षक डा. मंदीप किशोर गोयल, आरके अग्रवाल के अलावा सचिव बिजेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता की उपस्थिति रही। अन्य शाखाओं के पदाधिकारी व शहीद भगत सिंह शाखा के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। शहीद भगत सिंह शाखा प्रमुख अमित गोयल ने कहा कि दीपावली की पर्व रोशनी का पर्व होता है। इस पर्व को हमें रोशनी के साथ ही मनाना चाहिए। पर्यावरण की बेहतरी के लिए प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से परहेज करना चाहिए। अमित गोयल ने कहा कि पटाखों को छोडक़र हमें दीयों की रोशनी से घरों को रोशन करना चाहिए। मिठाइयां ही बांटकर इस पर्व की खुशियों को सांझा करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल फॉर वोकल का नारा देकर अपने देश में बनी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए वर्षों पूर्व संदेश दिया था। हमें चाइना में बने सामान को छोडक़र अपने देश में बनी चीजों को त्योहारों पर काम में लेना चाहिए। मिट्टी के दीये और तेल बाती से हम रोशनी करेेंगे तो सकारात्मक ऊर्जा हमारे घरों में रहेगी।
अपने कर्तव्य को पूरी तरह से निभाता रहेगा परिषद: अनिल बंसल
भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष अनिल बंसल ने कहा कि भारत विकास परिषद का राष्ट्र के उत्थान, राष्ट्र की उन्नति, बच्चों, युवाओं में देश के प्रति समर्पण भाव पैदा करने में अहम योगदान है। अपने दायित्व को संगठन हमेशा पूरी निष्ठा से निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद पर्यावरण के प्रति भी अपने कर्तव्य को पूरी तरह से निभाता रहेगा। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को भी त्योहारों पर हमें अच्छा संदेश देना चाहिए। उन्होंने बताना चाहिए कि हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए काम करना है, ताकि पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह मुहिम चलती रहे।
Comments
Leave Comments