logo

  • 28
    07:07 pm
  • 07:07 pm
news-details
राजनीति

Amit-Sharma-President-BJMC

बीजेएमसी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अमित शर्मा अध्यक्ष, राम प्रकाश बने चेयरमैन

अभिनव इंडिया/परमेंद्र कौशिक

गुडग़ांव। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने रविवार को हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें अमित शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, राम प्रकाश को प्रदेश का चेयरमैन बनाया गया।

सिविल लाइंस स्थित जॉन हॉल में बीजेएमसी के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ विश्वप्रिय रॉय चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्नब चटर्जी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कार्यकारिणी घोषित की। 35 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश के सभी जिलों को  प्रतिनिधित्व दिया गया। वहीं सभी को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र सौंपे।  डॉ विश्व प्रिय राय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। अब श्रमिकों को समान अधिकार और सम्मान मिल रहा है और उनके हितों की रक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों को समृद्धि का संकल्प लिया जिसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन असंगठित और संगठित श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए लंबे समय से काम कर रहा है। अब संगठन केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिकों तक पहुंचेगा। अर्नब चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्र है कि उन्होंने सत्ता में आते ही सबसे पहले श्रमिकों के कल्याण के बारे में सोचा। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इस देश के श्रमिकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। श्रमिकों की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति की जाए, यह सुनिश्चित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, क्योंकि वह खुद एक गरीब परिवार से आते हैं। वह गरीबों का दर्द जानते हैं। वह जानते हैं कि एक गरीब परिवार की पृष्ठभूमि के व्यक्ति को अपने जीवन में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए कल्याणकारी कदम उठाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

अपनी नियुक्ति पर अमित शर्मा सेल के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद सरकार श्रमिक कल्याण की अनेक योजनाएं चला रही है। यह देश श्रमिक शक्ति से ही आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के विकसित भारत के विजन में भी श्रमिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब जिला स्तर पर सेल की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। अमित ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार की योजनाओं का हर श्रमिक को लाभ मिले, इसी उद्देश्य से सरकार की योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा। श्रमिकों के साथ सेमिनार आयोजित कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर अरमान गांगुली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री महंत तारागिरी पहाड़ी बाबा ब, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड, शेख ख़ल्लीफतुल्ला बाशा, प्रदेश अध्यक्ष, आंध्रा प्रदेश, संजय भारद्वाज ने भी अपना संबोधन दिया।

इस अवसर पर राम प्रकाश को चेयरमैन, अमित शर्मा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष-आत्मा राम, सत्यवान, अमित गर्ग, नितिन भारद्वाज, अनमोल भारद्वाज, सोमबीर सिंह, महासचिव- महेश कुमार, संजय कुमार, विजेंद्र मुदगिल, मनदीप लाम्बा, सचिव- विकास चौहान, विनोद, ब्रहम दत्त, दीपक, पवन कुमार, विशाल, गोर्धन यादव, अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष- सतेंद्र राठी, विधिक प्रभारी-सौरभ यादव को बनाया गया। वहीं पवन को आईटी प्रभारी, प्रवीण कुमार को मीडिया प्रभारी, ललित शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया। जबकि पवित्रा वशिष्ठ, राजेश, अर्पित जावा, वसीम खान, हिमांशु, संजय शर्मा, विजेंद्र कुमार, विकास शर्मा, सुब्रतो डे, भीमराव पिपरदे को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

You can share this post!

Comments

Leave Comments