logo

  • 06
    09:44 am
  • 09:44 am
news-details
खेल

Honored-for-winning-medal-in-archery

तीरंदाजी में मैडल जीतने पर किया सम्मानित

अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल

नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर का एक प्रतिनिधिमंडल  ग्राम शादीपुर पहुंचा। जहां उन्होंने निष्ठा गुप्ता को तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर कई पदक जीतने पर अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताते चले की इससे पूर्व निष्ठा गुप्ता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुई अंडर 15 की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की नेशनल चैंपियन है। इस मान सम्मान के लिए निष्ठा गुप्ता ने अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, प्रधान जिला महामंत्री, तुषार अग्रवाल, जिला संयोजक रोहित अग्रवाल आदि रहे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments