प्रदेश संयोजक बने अभिनव अग्रवाल
अभिनव इंडिया/सुरेंद्र शर्मा
नजीबाबाद। भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया) के नेशनल हैड मनु जैन ने स्थानीय निवासी अभिनव अग्रवाल एडवोकेट को कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन, निष्ठा व संगठन के लिए पूर्व में किए गए अनेको कार्यों को देखते हुए युवा कांग्रेस कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया का स्टेट कोऑर्डिनेटर (प्रदेश संयोजक) मनोनीत किया है। भारी संख्या में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने अभिनव अग्रवाल एडवोकेट को युवा कांग्रेस कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया का स्टेट कोऑर्डिनेटर (प्रदेश संयोजक) मनोनीत किए जाने पर बधाई दी। नव मनोनीत प्रदेश संयोजक अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। बताते चलें अभिनव अग्रवाल एडवोकेट वर्ष 2009 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। तथा कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर विराजमान रहे हैं। उनकी नियुक्ति को उनकी मेहनत का इनाम बताया जा रहा है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
Comments
Leave Comments