logo

  • 28
    08:44 pm
  • 08:44 pm
news-details
राजनीति

Naveen-Goyal-BJP-GGN

मंडियों के लंबित  कार्यों को जल्द पूरा कराने हेतु हम प्रतिबद्ध: नवीन गोयल

अभिनव इंडिया/राजीव बंसल

गुडग़ांव। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने बुधवार को राजीव नगर में स्थानीय निवासियों और व्यापारी भाइयों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने लोकसभा चुनावों पर भी चर्चा की।  

नवीन गोयल ने सभी लोगों से अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को साकार करने के लिए लोकसभा चुनाव में कमल के निशान का बटन दबाकर फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की। पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा के संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव प्रदेश के कार्यकर्ताओं में लगातार जोश का संचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी भाइयों के उत्थान और तरक्की के लिए मोदी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां बनाई हैं। हम मिलकर पूरे हरियाणा के व्यापारी भाइयों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़ेंगे। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। नवीन गोयल ने कहा कि व्यापारियों के हित में केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए व्यापारी संबंधित विभागों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर व्यापारी एक सफल उद्यमी बन सकते हैं। अपने व्यापार को कई गुणा बढ़ा सकते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ सभी व्यापारी भाई अपने व्यापार को गति दें। सरकार के स्तर पर उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नवीन गोयल ने कहा कि करीब एक दशक पहले हरियाणा में व्यापारियों को बिजली जैसी तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता था। व्यापार बिजली की कमी के कारण ठप रहता था। आज हरियाणा में बिजली व्यवस्था में जो सुधार किया गया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। उनके कार्यकाल में जो काम हुए हैं, वे एक दशक पहले कभी नहीं हुए। नवीन गोयल ने कहा कि व्यापारियों का कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में है। व्यापारियों के कारण ही देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसलिए सरकार व्यापार के क्षेत्र में नई-नई योजनाएं लाकर व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर अभिषेक सैनी, राम सिंह सैनी, संजय कुमार, रमेश चंद्र, कुशल पाल राठौर, अब्दुल, रॉबिन, अतुल, कृष्ण, अमिताभ चौहान अन्य जन उपस्थित रहे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments