logo

  • 28
    04:16 pm
  • 04:16 pm
news-details
राजनीति

Sonu-Aditya-appointed-union-district-president

सोनू आदित्य यूनियन जिलाध्यक्ष नियुक्त

अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल

नजीबाबाद।  नगर के मौहल्ला  मुगलू शाह  स्थित नामदेव धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन खालसा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिन्दर सिंह ने   नामदेव समाज के मीडिया प्रभारी सोनू आदित्य को भारतीय किसान यूनियन खालसा संगठन का जिला अध्यक्ष बिजनौर मनोनीत किया। सभा की अध्यक्षता जय प्रकाश टॉक जौली ने की तथा संचालन नामदेव समाज नजीबाबाद के प्रधान मास्टर मदन गोपाल टॉक द्वारा किया गया। सभा में उपस्थित राजेंद्र कुमार, राम अवतार, नादिर खान, आर्यन चौधरी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद, भारतीय किसान यूनियन खालसा, कपिल चौधरी अमरोहा ने विचार व्यक्त किये ,नामदेव समाज ने सोनू आदित्य के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त  करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिन्दर सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं सोनू आदित्य ने अपने पद की गरिमा की शपथ ग्रहण की तथा निस्वार्थ भाव से समाज एवं किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रावेन्द्र कुमार, विकास आर्य, नादिर खान, सरफराज अहमद, संतराम शर्मा, नईम अहमद, संतोष गुप्ता, अनुज शर्मा  अरुण शर्मा आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments