logo

  • 18
    11:59 pm
  • 11:59 pm
news-details
समाजिक

Voting-is-very-important-for-a-healthy-democracy-Neha-Shalini-Dua

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद जरूरी: नेहा शालिनी दुआ

अभिनव इंडिया/अजय शर्मा

गुडग़ांव। भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा शालिनी दुआ ने गुडग़ांव में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। गुडग़ांव के अलग-अलग एरिया में जाकर उन्होंने लोगों से संपर्क किया और कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर बिना भय और लोभ के मतदान किया जाए तो एक-एक मत इस देश को श्रेष्ठ बनाने के काम आता है। सुशांतलोक में घर-घर जाकर नेहा ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि जो मतदाता 85 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं या फिर जो मतदाता 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं, वह घर बैठे भी मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments