पालिका की टीम ने हटाए अवैध अतिक्रमण
अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल
नजीबाबाद। नजीबाबाद में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पालिका की टीम ने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। टीम ने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण किया तो सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।
नजीबाबाद नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार, आरआई विपिन चौहान, सुलतान अहमद आदि पालिका टीम ने सीओ नजीबाबाद दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर मय पुलिस फोर्स के साथ मालगोदाम से मोटा आम तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के आगे रखे सामान को हटाया गया। वही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलने से व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। पालिका के ईओ राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि नगर के हाइवे से जुड़े मुख्य मार्गों और बाजारों से अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया तो अतिक्रमण करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से स्लैब निकालने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
Comments
Leave Comments