logo

  • 19
    12:43 am
  • 12:43 am
news-details
समाजिक

Mahila-Seva-Sangathan-celebrated-the-49th-annual-festival-of-the-organization

महिला सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया संगठन का 49 वां वार्षिक उत्सव

अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल

नजीबाबाद। महिला सेवा संगठन द्वारा 49 वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ माहेश्वरी धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्षा रमा शुक्ला सचिव रमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना की गई। संगठन की सदस्यो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगठन की संस्थापक सदस्यों  माया रंधर, स्नेह लता अग्रवाल एवं ऊषा माहेश्वरी ने संगठन के 49 वर्षों का अनुभव साझा किया। यह संगठन बिना किसी दिखावे बिना किसी भेदभाव के साथ निरंतर सर्व समाज के लिए सेवा कार्य कर रहा है और आगे भी निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य जारी रहेगा निर्धन छात्राओं की फीस हो या किसी निर्धन कन्या का विवाह, आपदा की स्थिति हो। संगठन  अडिग एकजुट होकर सेवा समर्पण के लिए खड़ा है। इस अवसर पर संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें स्नेह लता अग्रवाल को अध्यक्ष, ऊषा माहेश्वरी को सचिव, रमा अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अमिता अरोरा को उप सचिव चुना गया। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी समाज सेवा के इस मिशन को जारी रखने का संकल्प लिया। डॉ वर्षा अग्रवाल सुमन मिश्रा के संयुक्त संचालक में आयोजित कार्यक्रम में तनु गोयल, नेहा, पुष्पा, कामनी, उर्मिला, मंजुला, मोना, निशा, मालती, किरन, बबिता, अनिता, पूनम, सुमन आदि महिलाएं उपस्थित रही।

You can share this post!

Comments

Leave Comments