logo

  • 02
    06:15 am
  • 06:15 am
news-details
राजनीति

Crowd-gathered-at-Priyanka-Gandhi's-road-show

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

अभिनव इंडिया/अमित भारद्वाज

अलवर। अलवर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनकी एक झलक पाने के लिए अलवर के अलावा दूर दराज के लोग पहुंचे।

प्रियंका गांधी का ऐतिहासिक रोड शो कंपनी बाग शहीद स्मारक से शुरू होकर मन्नी का बड़, चर्च रोड, होपसर्कस, कलाकंद मार्केट, घंटाघर, काशीराम चौराहा, रोड नंबर 2 से मेव बोर्डिंग होकर गुजरा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव, राष्ट्रीय नेता रामगढ़ विधायक ज़ुबैर खान, अजय अग्रवाल, इमरान खान, वाजिब अली पूर्व विधायक सहित कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शामिल थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोड शो भगत सिंह सर्किल पर पूरा होना था, लेकिन 300 मीटर पहले ही रोड नंबर 2 पर अचानक रोक दिया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी बांदीकुई (दौसा) में जनसभा के लिए कार से रवाना हो गईं।

रोड शो के दौरान रामगढ़ की पूर्व विधायक साफिया जुबेर खान अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ काशीराम चौराहे पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इस मौके पर रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित बबली शर्मा, रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरू खान, रामगढ़ नगर पालिका पार्षद प्रतिनिधि अमित भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश मीणा, रामू मेघवाल, अंशुल गोयल युवा नेता कांग्रेस गोबिंदगढ़, हेतराम वर्मा मांगेलाल वर्मा एडवोकेट, अमित कसोटिया, चंदन चौधरी, वीर सिंह सरपंच, दिनेश वाल्मीकि, जोरमल चौधरी, जिला पार्षद प्रतिनिधि दया किशन सैनी, बृज बिहारी सैनी, शौकत खान, आरिफ खान, तैयब हुसैन नीकच, आरिफ खान बरामदा, गोवर्धन शर्मा बगड़ राजपूत, बच्चू सिंह ठेकेदार, शिवनंदन चौधरी पूर्व जिला पार्षद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments