logo

  • 05
    01:23 am
  • 01:23 am
news-details
धर्म-कर्म

साफ और अच्छी हो यह रेखा तो नहीं होती बीमारी

प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में कलई पर रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यह क्षेत्र मणिबंध का क्षेत्र कहलाता है। इस क्षेत्र में रेखाओं की संख्या एक से तीन तक हो सकती है। कभी-कभी इससे ज्यादा भी रेखाएं मिलती हैं। इन रेखाओं से व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, मान-सम्मान और सुख के बारे में पता चलता है। जानिए मणिबंध की रेखा और इससे मिलने वाले संकेत के बारे में।  
-यदि मणिबंध की रेखा टूटी है तो यह अच्छे स्वास्थ्य का संकेत नहीं है। ऐसा व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है। 

-यदि हाथ में स्पष्ट और दोष रहित एक मणिबंध रेखा है तो व्यक्ति जीवनभर निरोगी रहता है। 
-यदि मणिबंध रेखाओं की संख्या दो है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत धनी और सुखी रहता है। 
-यदि मणिबंध से कोई रेखा निकलकर चंद्र पर्वत पर पहुंचे तो ऐसा व्यक्ति अनेक विदेश यात्राएं करता है। 
-यदि मणिबंध की रेखाएं आपस में मिल रही हैं तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में भाग्य साथ नहीं देता। दुर्घटना के भी योग बनते हैं। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

You can share this post!

Comments

Leave Comments