logo

  • 05
    02:44 am
  • 02:44 am
news-details
क्राइम

हरियाणा : पानीपत के एक घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप

हरियाणा के पानीपत में मंगलवार को एक घर से तीन नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पानीपत के शिव नगर में दो साल पहले खरीदे गए मकान का फर्श ऊंचा उठाने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक जगह हथौड़ा मारने पर फर्श के नीचे गड्ढा मिला। वहां से तीन नर कंकाल मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, आदेश कुमार ने करीब दो-ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उनका घर सड़क से काफी नीचे हो गया था। घर को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। वैसे तो घर ऊंचा उठाने के लिए मलबा डाला जाता है। लेकिन घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब मकान का निर्माण कराया जाने लगाया तो यह पता लगाने के लिए कि यहां पर कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खुदाई कराई गई। आदेश का कहना है कि ऐसा इसलिए कराया, ताकि भविष्य में वे कीड़ों से परेशान न हों। उन्हें क्या पता था कि यहां पर कंकाल होंगे। अगर पता होता तो मकान लेते ही नहीं।

 

वहीं, सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि घर का फर्श ऊंचा उठाने के लिए जब फर्श ठीक किया जा रहा था तो मजदूरों को कंकाल जैसी चीज नजर आई। इसकी सूचना मिलने पर हमारी टीम यहां पहुंची। तीन कंकाल मिले हैं और तीनों वयस्क लग रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी मिल चुका है कंकाल
पानीपत के विकास नगर में कुछ महीने पहले एक पुरुष का कंकाल मिला था। पुलिस ने जब पूछताछ और जांच की तो पता चला था कि पुरुष की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसका शव बाथरूम में दबा दिया था। घर का नवनिर्माण होने लगा तो कंकाल मिल गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।

You can share this post!

Comments

Leave Comments