logo

  • 02
    07:25 am
  • 07:25 am
news-details
उत्तर प्रदेश

Yogi-Adityanath-released-the-poster-of-the-grand-stage-of-Shri-Ram-Katha.

योगी आदित्यनाथ ने जारी किया श्रीराम कथा के भव्य मंच का पोस्टर
अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल
लखनऊ।
सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित पूज्यपाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की श्रीराम कथा के संबंध में विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया तथा आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 5 से 8 बजे तक आयोजित की जा रही है। बंगाल के कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान आयोजन समिति से राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

You can share this post!

Comments

Leave Comments