logo

  • 06
    12:29 am
  • 12:29 am
news-details
समाजिक

Yamuna-cleanliness-and-tree-plantation-campaign-launched-on-World-Environment-Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाया
नई दिल्ली।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक्सिस बैंक ने नई दिल्ली के आईटीओ घाट पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता और पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से बैंक ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यमुना नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के महत्व को लोगों तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में आदर्श नगर के विधायक राज कुमार भाटिया और मेजर लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग सिंह चोस्की भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ अभियान में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
यह अभियान एक्सिस बैंक के प्रमुख सस्टेनेबिलिटी प्लेटफॉर्म 'ओपन फॉर द प्लैनेट' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों की भागीदारी, जागरूकता और जमीनी स्तर पर होने वाली पहलों के जरिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड- ब्रांच बैंकिंग, नॉर्थ एवं टीएएससी बिजनेस, रेनॉल्ड डीसूजा ने कहा, कि एक्सिस बैंक में सस्टेनेबिलिटी सिर्फ एक पहल नहीं, बल्कि हमारी कार्यशैली का अहम् हिस्सा भी है। ओपन फॉर द प्लैनेट जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए हम ऐसे प्रयासों को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो और जिनका प्रभाव बड़े स्तर पर दिखाई दे। पर्यावरण संरक्षण में सार्थक और लंबे समय तक असर डालने के लिए ऐसे सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।
इस पहल में बैंक के कर्मचारियों, सेना के जवानों और स्थानीय समुदाय के लोगों सहित 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान 250 किलोग्राम कचरा एकत्र कर हटाया गया और 50 पौधे लगाए गए, जिससे यमुना किनारे के पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिली। स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें स्थायी जीवनशैली अपनाने और कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए भी प्रेरित किया।

You can share this post!

Comments

Leave Comments