वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान के निधन पर जताया शोक
गुड़गांव। एनसीआर मीडिया क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब के अध्यक्ष अमित नेहरा ने कहा कि एनसीआर मीडिया क्लब के सभी सदस्य दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान का शुक्रवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। एनसीआर मीडिया क्लब ने कहा है कि सुखबीर चौहान का निधन क्लब की व्यक्तिगत क्षति है। सुखबीर चौहान एनसीआर मीडिया क्लब के साथ बड़ी मजबूती के साथ जुड़े रहे हैं। क्लब के हर आयोजन में उनका मार्गदर्शन मिला। वे गुरुग्राम की शुरुआती पत्रकारिता के युगपुरुष थे। उन्हें आदर्श पत्रकार माना जाता है। क्लब के लिए सुखबीर चौहान का बिछुडऩा बड़ा पीड़ादायक है। इस अवसर पर क्लब के सचिव संजय मेहरा ने कहा कि सुखबीर चौहान के निधन से गुरुग्राम के पत्रकारिता जगत में जो खालीपन पैदा हो गई है, उसकी भरपाई करना असंभव है।
वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल धनखड़ ने कहा कि सुखबीर चौहान ने बेहद साफ सुथरी पत्रकारिता की। वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी ने भी कहा कि किसी भी पत्रकार साथी का बिछुडऩा बेहद पीड़ादायक होता है, दुख की घड़ी में हम सभी पत्रकार सुखबीर चौहान के परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर शिवाजी सरकार, मुकेश कुमार, सीमा गिल, सरोज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मुकेश मंडल, अल्पना सुहासिनी, संजीव के. आहूजा, अमरनाथ सिंह, विजय भारद्वाज, उमेश गर्ग, अमरेंद्र राय, ममता सिंह, प्रभात ओझा व शिव सरसा समेत अनेक जाने-माने पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सुखबीर चौहान के सुपुत्र भाजपा गुरुग्राम के सह मीडिया प्रभारी एवं सी.एम. विंडो एमिनेंट सिटीजन राजन चौहान ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा जीवन के संघर्ष में सकारात्मक सोच के साथ हमेशा आगे बढऩे और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की शिक्षा दी है। उनके आदर्श हमेशा उनके अंदर जीवित रहेंगे। उनकी अंत्येष्टि में गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, संजय यादव, आदित्य राज, सुरेंद्र सिंह, एम.के. अरोड़ा, उमेश गर्ग, पूर्व मेयर विमल यादव, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, जिला सचिव गंगा सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया, गुरुग्राम भाजपा आर.डब्ल्यू.ए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विपिन यादव समेत अनेक लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Comments
Leave Comments