logo

  • 25
    10:41 pm
  • 10:41 pm
news-details
धर्म-कर्म

The-Mahakal-Bhakt-Mandal-adorned-the-Shivling-in-the-magnificent-form-of-Nandi.

महाकाल भक्त मंडल ने शिवलिंग का नंदी स्वरूप में किया भव्य श्रृंगार

अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल
नजीबाबाद।
नगर के सुराही बाजार स्थित प्रजापति शिव मंदिर में श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर महाकाल भक्त मंडल परिवार की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। ब्रह्म मुहूर्त से प्रतिदिन हो रहे रुद्राभिषेक की श्रृंखला के तहत अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर विशेष पूजा की गई।
इस अवसर पर शिवलिंग का नंदी स्वरूप में भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया और माथा टेककर अपने तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महा रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना वेदपाठी पंडित मयंक भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा में हिस्सा लिया। इसके बाद भगवान शिव की आरती की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने भगवान भोलेनाथ से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महाकाल भक्त मंडल परिवार के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभाली। आयोजन में सौरभ कुमार, देवेंद्र प्रजापति, अमित चौहान, हर्ष शर्मा, आदित्य अग्रवाल, सागर, प्रदीप, रंजन राजपूत, अभिनव अग्रवाल, दीपक, राजेश, आयुष्मान, गोपाल, शानू सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

 

You can share this post!

Comments

Leave Comments