logo

  • 23
    02:00 am
  • 02:00 am
news-details
भारत

Medanta-three-layer-security-breached-two-individuals-arrived-carrying-a-poster.

मेदांता अस्पताल की थ्री लेयर सिक्योरिटी में सेंध, पोस्टर लेकर दो लोग पहुंचे, हिरासत में लिया

गुड़गांव। मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की सुरक्षा के लिए की गई थ्री लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था बुधवार को सवालों के घेरे में आ गई। दो लोग अस्पताल परिसर में पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे दो युवक मेदांता अस्पताल के अंदर स्थित पार्क क्षेत्र में पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया तथा उनके कब्जे से पोस्टर बरामद कर लिए।

प्रारंभिक जांच में दोनों की पहचान किशन दीक्षित और विकास यादव के रूप में हुई है, जो वाराणसी के निवासी बताए जा रहे हैं। किशन दीक्षित वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले नीलकंठ तिवारी के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अपने एक मरीज के साथ अस्पताल आए थे, जिसका उपचार मेदांता में चल रहा है।

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अब अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और मरीजों के अटेंडेंट की पहचान की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि छात्रों की मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका उपचार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में चल रहा है और उन्हें फिलहाल लिक्विड डाइट दी जा रही है। मंगलवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी उनसे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments