logo

  • 07
    11:40 pm
  • 11:40 pm
news-details
क्राइम

Security-officer-shot-dead-his-wife-and-son,-arrested

सिक्योरिटी ऑफिसर ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या,अरेस्ट
-लाइसेंसी रिवॉल्वर और 14 खाली कारतूस बरामद, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

गुड़गांव सेक्टर-5 थाना एरिया के अशोक विहार फेज-3 में घरेलू विवाद के चलते सिक्योरिटी ऑफिसर ने अपनी पत्नी और बेटे की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
दरअसल, सेक्टर-5 थाना पुलिस को शनिवार की देर रात सूचना मिली कि अशोक विहार फेज-3 में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे को गोली मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का फिंगरप्रिंट और सीन ऑफ क्राइम टीम से निरीक्षण कराया। वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस को कब्जे में लिया गया। वहीं मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस को दी शिकायत में सिक्योरिटी ऑफिसर की बेटी ने बताया कि वह अपने मायके में आई हुई थी। शनिवार की रात करीब 11 बजे उसके पिता अनिल तंवर (56) और मां आशा (52) थर्ड फ्लोर पर सोने गए थे। कुछ देर बाद माता-पिता के झगडऩे की आवाज आई। वह थर्ड फ्लोर पर पहुंची तो पिता मां के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान भाई प्रशांत (27) भी आ गया और पिता को समझाने लगा। आरोप है कि तभी अनिल अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर ले आया और आशा व प्रशांत पर फायरिंग कर दी।
घरेलू विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम:
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। वहीं आशा रानी एक निजी स्कूल चलाती थी तथा उसी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी। जबकि, प्रशांत अपनी मां आशा रानी के साथ स्कूल के प्रबंधन एवं संचालन का कार्य संभालता था। आरोपी के परिवार में काफी समय से पारिवारिक मतभेद व घरेलू विवाद चल रहा था। रात्रि को पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान उसका पुत्र भी बीच-बचाव करने के लिए आ गया। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी व पुत्र पर फायरिंग कर दी।
थाना प्रभारी का कहना:
मामले में सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस को घटनास्थल से कब्जा में लिया है। केस में नियमानुसार आगामी जांच कार्यवाही की जा रही है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments