logo

  • 21
    12:10 pm
  • 12:10 pm
news-details
समाजिक

Pradeep-Daisy-appointed-City-General-Secretary-and-Rajiv-Gupta-City-Vice-President

प्रदीप डेजी नगर महामंत्री एवं राजीव गुप्ता नगर उपाध्यक्ष मनोनीत
नजीबाबाद।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नजीबाबाद संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से दो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने स्थानीय निवासी प्रदीप डेजी माहेश्वरी को नगर महामंत्री तथा राजीव गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
नियुक्ति की घोषणा करते हुए बनवारी लाल कंछल ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के अधिकारों और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
नव मनोनीत नगर महामंत्री प्रदीप डेजी माहेश्वरी और नगर उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने प्रांतीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापारियों को एकजुट करने का कार्य करेंगे। उन्होंने नजीबाबाद में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments