logo

  • 05
    12:05 am
  • 12:05 am
news-details
भारत

तमिलनाडु में पोंगल पॉलिटिक्स:राहुल मदुरई में जल्लीकट्टू आयोजन में शामिल हुए, नड्डा चेन्नई में पोंगल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

राहुल गांधी मदुरै में। वे अवनीयापुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम में शामिल हुए।

देश के उत्तरी राज्यों में आज मकर संक्रांति और दक्षिण में पोंगल की धूम है। तमिलनाडु में 3 महीने बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां पोंगल और इससे जुड़े आयोजनों में राजनीतिक रंग नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मदुरई पहुंचे। उन्होंने अवनीयापुरम में जल्लीकट्टू आयोजन में हिस्सा लिया।

नड्डा चेन्नई में पोंगल के कार्यक्रम में शामिल होंगे
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी तमिलनाडु में हैं। वे चेन्नई में नम्मा ओरू पोंगल कार्यक्रम में शामिल होंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी तमिलनाडु में हैं। उन्होंने चेन्नई के कादुम्बडी मंदिर में पूजा की और पोंगल के सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

संघ प्रमुख मोहन भागवत गौ सेवा करते हुए।

संघ प्रमुख मोहन भागवत गौ सेवा करते हुए।

तमिलनाडु में अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं
यहां AIADMK और DMK के बीच मुख्य मुकाबला है। ऐसे में भाजपा अपनी जमीन तलाशने की कोशिश में जुटी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने AIADMK से गठबंधन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का अभी तक ऐलान नहीं किया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments