logo

  • 15
    01:58 pm
  • 01:58 pm
news-details
एजुकेशन

MOU-between-DPG-Degree-College-and-HCL-GUVI

एआई कैरियर अकादमी से मिलेगा उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण व रोजगार के अवसर
-डीपीजी डिग्री कॉलेज एवं एचसीएल जीयूवीआई के बीच करार

गुड़गांव
शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सशक्त सेतु स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डीपीजी डिग्री कॉलेज, गुरुग्राम एवं एचसीएल जीयूवीआई के बीच करार हुआ। यह साझेदारी विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई तथा अन्य उभरती तकनीकों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से की गई है।
एमओयू डीपीजी डिग्री कॉलेज परिसर में किया गया। जिसमें कॉलेज  के वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत, प्राचार्य डॉ. एस.एस. बोकन, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. प्रहलाद सिंह, रजिस्ट्रार अशोक गोगिया, विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। एचसीएल जीयूवीआई की ओर से वनोद श्रीनिवासन (जनरल मैनेजर एवं इंस्टीट्यूशन हेड), निशिकांत कुमार (सीनियर मैनेजर) तथा दीपक सारवानन (मार्केटिंग मैनेजर) ने समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर डीपीजी डिग्री कॉलेज की ओर से डॉ. प्रहलाद सिंह तथा एचसीएल जीयूवीआई की ओर से विनोद श्रीनिवासन ने औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत ने कहा कि डीपीजी संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वर्तमान समय में तकनीकी दक्षता और उद्योगोन्मुखी कौशल सफलता की कुंजी बन चुके हैं। एचसीएल जीयूवीआई के साथ यह साझेदारी हमारे विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा नवीनतम तकनीकों से परिचित होने का अवसर प्रदान करेगी। वहीं डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. प्रहलाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कौशल-आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें वास्तविक परियोजनाओं, उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभवों से भी जोडऩे का कार्य करेगा।
एचसीएल जीयूवीआई के जनरल मैनेजर एवं इंस्टीट्यूशन हेड विनोद श्रीनिवासन ने कहा कि आज उद्योग जगत ऐसे युवाओं की अपेक्षा करता है जो तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ-साथ व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने में भी दक्ष हों। डीपीजी डिग्री कॉलेज के साथ हमारी यह साझेदारी विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
एमओयू के अंतर्गत डीपीजी डिग्री कॉलेज में एआई कैरियर अकादमी की स्थापना की जाएगी। यह अकादमी विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, डेटा एनालिटिक्स तथा एआई-सक्षम व्यवसायिक प्रक्रियाओं के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। कार्यक्रम को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, केस स्टडीज, लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स तथा विशेषज्ञों द्वारा मेंटरशिप शामिल होगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, इंटरव्यू तैयारी, पोर्टफोलियो विकास, प्लेसमेंट सहायता तथा संयुक्त प्रमाणन का लाभ भी प्राप्त होगा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments