logo

  • 10
    02:00 pm
  • 02:00 pm
news-details
बिजनेस

Tarzan-introduces-a-new-licensing-model.

अब गांव-जंगल के स्टे भी होंगे ब्रांडेड: टार्जन लाया नया लाइसेंसिंग मॉडल
नई दिल्ली।
जंगल, पहाड़, खेत या नदी किनारे बने छोटे-बड़े फार्मस्टे, ईको-स्टे अब और भरोसेमंद बनेंगे। ईबीजी गु्रप के टार्जन नेचर रिट्रीट ने भारत के बिखरे हुए ऑफबीट स्टे को ब्रांडेड और प्रोफेशनल बनाने के लिए नया लाइसेंसिंग मॉडल लॉन्च किया है। 
दरअसल, आज देश में फार्मस्टे, नेचर कैंप, बुटीक रिसॉर्ट तो खूब बन रहे हैं, लेकिन दिक्कत ये है कि हर जगह का स्टैंडर्ड अलग है। कहीं सफाई नहीं, कहीं स्टाफ ट्रेंड नहीं, कहीं फोटो ऑनलाइन कुछ और हकीकत कुछ और। यात्री को पता ही नहीं चलता कि बुक करें या नहीं। टार्जन इसी भरोसे की कमी को दूर करना चाहता है।
ईबीजी समूह के अध्यक्ष इरफान खान ने कहा कि आज का यात्री भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति में जाना चाहता है, पर वो रिस्क नहीं लेना चाहता। उसे सफाई, सुरक्षा, अच्छा खाना और पारदर्शिता चाहिए। टार्जन लाइसेंसिंग इसी गैप को भरने के लिए है। हम छोटे स्टे को ब्रांड, एसओपी और भरोसा देंगे।
जो प्रॉपर्टी टार्जन से जुड़ेगी, उसे पूरा मेकओवर ब्रांड का नाम, बेहतर डिजाइन, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, ओटीए पर लिस्टिंग, सही प्राइसिंग, हाउसकीपिंग ट्रेनिंग, स्टाफ ट्रेनिंग, गेस्ट  एसओपी और सेंट्रल मार्केटिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं जरूरत पड़ी तो स्पा कॉटेज, प्लंज पूल, रेस्टोरेंट पॉड, गाइडेड एक्टिविटी भी जोडऩे में मदद मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक 1000 से ज्यादा नेचर-बेस्ड प्रॉपर्टी को इस नेटवर्क से जोड़ा जाए। ताकि यात्रियों को हर जगह प्रकृति, आराम, सुरक्षा, भरोसा एक साथ मिले, और लोकल पहचान भी बनी रहे।
इससे रिसॉर्ट मालिक को बिना नया बनाने के अपनी प्रॉपर्टी को प्रोफेशनल बनाकर ज्यादा कमाई होगी। वहीं यात्रियों को ऑफबीट स्टे बुक करते वक्त डर नहीं, भरोसा होगा। गांव वालों को लोकल गाइड, खाना, हैंडीक्राफ्ट, खेती, वेलनेस से रोजगार बढ़ेगा। एक्सपर्ट भी मान रहे हैं कि अब टूरिज्म का मतलब सिर्फ 5-स्टार होटल नहीं है। असली भारत तो इन छोटे-छोटे, शांत और स्पेशल स्टे में ही बसता है। टार्जन बस इसी 'असली भारत' को भरोसेमंद बनाने निकला है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments