logo

  • 21
    11:28 pm
  • 11:28 pm
news-details
हेल्थ

Grand-Celebration-of-World-Yoga-Day-at-DPG-degree-Universe

योग है जीवन जीने का ज्ञान, जिसके आगे नतमस्तक है विज्ञान
-डीपीजी डिग्री यूनिवर्स में विश्व योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन

गुड़गांव विश्व योग दिवस 2026 के अवसर पर डीपीजी डिग्री यूनिवर्स में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीपीजी यूनिवर्स, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन गुरुग्राम तथा अग्रवाल आई हॉस्पिटल, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में डीपीजी डिग्री कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में स्वच्छ भारत मिशन, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन गुरुग्राम के ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी, बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की वाइस प्रेसिडेंट प्रियंका यादव तथा अग्रवाल आई हॉस्पिटल, गुरुग्राम के मार्केटिंग मैनेजर दीपक कहारवार शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।
चेयरमैन राजेंद्र गहलोत ने कहा कि योग जीवन जीने का ज्ञान है, जिसके आगे विज्ञान भी नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन और आत्मा को संतुलित करने की एक प्रभावशाली विधा है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है। यदि शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को अनुशासित रखना है तो योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाना होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डीपीजी इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत, सेक्रेटरी नरेंद्र गहलोत, डीपीजी डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.एस. बोकेन, रजिस्ट्रार अशोक गोगिया, चौधरी प्रताप सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. संगीता यादव, डायरेक्टर एवं डीन अकादमिक डॉ. प्रह्लाद, डीन अकादमिक डॉ. प्रियंका, सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments