logo

  • 09
    11:25 pm
  • 11:25 pm
news-details
शख्सियत

Government-should-declare-July-22-as-National-Tringa-Day-Sheel Madhur

22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय तिरंगा दिवस घोषित करे सरकार: शील मधुर
गुड़गांव
हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं सादर इंडिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील मधुर ने केंद्र सरकार से 22 जुलाई को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय तिरंगा दिवस घोषित करने की मांग की है। बुधवार को गुरुग्राम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सर्वोच्च प्रतीक है।

शील मधुर ने कहा कि 22 जुलाई 1947 भारतीय इतिहास का गौरवशाली दिन है। इसी दिन संविधान सभा ने वर्तमान स्वरूप वाले तिरंगे को स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए इस ऐतिहासिक तिथि को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज से 22 जुलाई तक तिरंगे के सम्मान में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि 22 जुलाई को पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रीय भावना के साथ राष्ट्रीय तिरंगा दिवस मनाएं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, आवासीय समितियों और व्यापारिक संगठनों को तिरंगे के इतिहास और उसके महत्व पर कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। उनका कहना था कि जैसे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे देश में मनाए जाते हैं, उसी प्रकार 22 जुलाई को भी राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए।

शील मधुर ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को कई ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। बुधवार को भी प्रधानमंत्री को पुन: ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति या संस्था का अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।

You can share this post!

Comments

  • Neeraj Namdev , 2026-07-08

    15 अगस्त 1947, देश की आजादी से लेकर अब तक किसी सरकार ने 22 जुलाई को तिरंगा दिवस घोषित नहीं किया जो कि करना चाहिए था। 22 जुलाई 1947 के दिन स्वीकार किए गए वर्तमान तिरंगे के अस्तित्व को राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित करके राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना चाहिए़। जिससे हर किसी को तिरंगे के इतिहास के बारे में जानकारी हो सके।

Leave Comments