हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, गोदरेज ग्रुप का प्रदेश सरकार से करार
-40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
अभिनव इंडिया/योगी
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में गोदरेज इंडस्ट्रीज गु्रप ने राज्य सरकार के साथ करार किया। समझौते के तहत समूह प्रदेश में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का नया निवेश करेगा। जिससे करीब 40 हजार युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि हरियाणा तेजी से देश के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल हो रहा है और समूह राज्य में लंबे समय तक निवेश जारी रखेगा। वहीं, ग्रुप हैड राकेश स्वामी ने हरियाणा सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों और बेहतर निवेश वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह साझेदारी प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देगी। व्यापारिक निवेश के साथ-साथ गोदरेज ग्रुप हरियाणा में सीएसआर और सामाजिक विकास की परियोजनाओं पर भी हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। निर्माण श्रमिकों के कल्याण, मौसम बीमा और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों के जरिए समूह प्रदेश के समग्र विकास में भी योगदान दे रहा है।
उन्होंने बताया कि गोदरेज गु्रप पहले से ही हरियाणा में लगभग 12 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है और अपने विभिन्न कारोबारों के जरिए करीब 9,000 लोगों को रोजगार दे रहा है। नई निवेश योजना के तहत गोदरेज प्रॉपर्टीज वित्त वर्ष 2027-28 तक लगभग 16,000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेगी। कंपनी के गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत और कुरुक्षेत्र में 18 प्रोजेक्ट संचालित हैं।
Comments
Leave Comments