logo

  • 12
    11:09 pm
  • 11:09 pm
news-details
धर्म-कर्म

Devotees-danced-enthusiastically-to-the-bhajans-of-Lord-Bhole.

भोले के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल ने नगर के मौहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर में एक शाम भोले के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकाल भक्त मंडल परिवार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूजा अर्चना पंडित भोला शंकर शास्त्री जी द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं  देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ रहे।  कार्यक्रम मे दिल्ली से आए भजन गायक विवेक शर्मा व  चांदपुर से आए श्रीकांत कोहली द्वारा भगवान भोलेनाथ व अन्य सभी देवी देवताओं का गुणगान किया गया। तथा चांदपुर के शशांक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों से कार्यक्रम में संगीत दिया गया। मुख्य रूप से सैक्सोफोन प्लेयर ने सभी का मन मोह लिया। पार्टी ऑर्गेनाइजर कपिल कुमार व को ऑर्गेनाइजर राजू पंजाबी द्वारा कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन किया गया। कार्यक्रम में दीपक शर्मा फ्लावर डेकोरेशन नजीबाबाद द्वारा बहुत ही सुंदर एवं भव्य विद्युत सजा सज्जा की गई। बाबा के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पार्टी ऑर्गेनाइजर, गायक कलाकारो व संगीत देने वाले सभी कलाकारों  को महाकाल भक्त मंडल परिवार एवं कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं ने स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में भगवान भोलेनाथ का भस्मी से हनुमान रूपी श्रृंगार व देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ का विशाल एवं दिव्य दरबार रहा। महाआरती उपरांत सभी शिव भक्तों को प्रसाद एवं रुद्राक्ष वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया। भजन संध्या में पंडित हर्षवर्धन बूटी, वेद पाठी पंडित मयंक भारद्वाज,  सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, देवेंद्र प्रजापति, प्रदीप कुमार, सागर कुमार,  तुषार अग्रवाल, अमित चौहान, आकाश भटनागर, लक्ष्मण, ऋषभ कुमार, आयुष्मान चंद्रा,  हर्ष शर्मा, तरुण प्रजापति, विपिन कश्यप, पुलकित विश्नोई, हनी,  लक्ष्मण, शानू, गोपाल प्रजापति, शानू रंजन राजपूत, हरि ओम, अर्पित अंकित आदि लोगों का सहयोग रहा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments