logo

  • 25
    01:50 am
  • 01:50 am
news-details
राजनीति

Congress-is-giving-a-political-hue-to-the-student-movement-Rajan-Chauhan

छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास : राजन चौहान

-नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में राजनीति के बजाय छात्रों के हितों पर ध्यान देने की जरूरत

गुड़गांव भाजपा गुरुग्राम जिला मीडिया सह प्रभारी एवं बादशाहपुर विधानसभा सीएम विंडो एमिनेंट सिटीजन राजन चौहान ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

जारी बयान में राजन चौहान ने कहा कि लगातार जनाधार खोने के कारण कांग्रेस हताशा और निराशा की स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों की चिंताओं का समाधान होना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर आंदोलन को भड़काने का प्रयास उचित नहीं है। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता छात्रों की भावनाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रहे हैं।

राजन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सभी राजनीतिक दलों को मिलकर छात्रों का मनोबल बढ़ाने और व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाने से बचना चाहिए।

राजन चौहान ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और विकास, सुशासन तथा पारदर्शी नेतृत्व के पक्ष में अपना विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सकारात्मक राजनीति और मजबूत व्यवस्था के साथ आगे बढ़ना चाहता है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments