logo

  • 16
    02:20 am
  • 02:20 am
news-details
शख्सियत

Banwari-Lal-Kanchhal-will-arrive-in-Najibabad.

नजीबाबाद पहुंचेंगे व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल

-व्यापारियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल 17 जुलाई को दोपहर एक बजे नजीबाबाद पहुंचेंगे।

उनका स्वागत कार्यक्रम रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने संगठन के जिला अध्यक्ष नजर खां के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर एवं आसपास के सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर के सभी नालों की तलछट की शीघ्र सफाई कराए जाने की मांग भी उठाई। व्यापारियों का कहना था कि बरसात के मौसम में नालों की समुचित सफाई न होने से जलभराव और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नजर खां ने की, जबकि संचालन प्रदीप डेजी ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, शहजाद अहमद, साबिर खान, निसार, हारून, वसीम, देवेंद्र सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments