logo

  • 18
    05:05 pm
  • 05:05 pm
news-details
समाजिक

Dr.-Ajay-Gupta-becomes-National-President-of-the-Ayodhyavasi-Vaishya-Mahasabha.

अयोध्यावासी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डा. अजय गुप्ता

लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा के चुनावी अधिवेशन में लखनऊ निवासी डा. अजय गुप्ता को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित राम जानकी मंडपम में आयोजित अधिवेशन में देशभर से करीब 250 आजीवन सदस्य और निदेशक मंडल के सदस्य शामिल हुए। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महासभा को और अधिक मजबूत, संगठित और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसपी कौशल तथा सह चुनाव अधिकारी अशोक राजा (भोपाल) और सिद्ध गोपाल प्रभाकर (कानपुर) की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए डा. अजय गुप्ता और धर्मेंद्र कौशल ने नामांकन किया था। धर्मेंद्र कौशल द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद डा. अजय गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

अधिवेशन में अन्य पदों पर भी निर्वाचन हुआ। सुनील गुप्ता (रायबरेली) को राष्ट्रीय महामंत्री, प्रो. राज कुमार गुप्ता (कटनी) को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रभा गुप्ता (बांदा) को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष तथा शैलेश गुप्ता (राजनांदगांव) को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

अधिवेशन में महासभा के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। देशभर में समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ ही महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि महासभा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाते हुए समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य निदेशक उमाशंकर गुप्ता, ओपी गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, संजय एडवोकेट, कृष्णचंद्र वैश्य, मधु गुप्ता, संतोष गुप्ता (मुल्लू), महेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, कैलाश चंद्र, संजीव गुप्ता, जयशंकर सर्राफ, मुख्य संगठक अनिकेत गुप्ता, माया गुप्ता, प्रीति कौशल, कृष्णा बाबू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, लवकुश गुप्ता, अर्जुन प्रकाश गुप्ता, अजित प्रकाश गुप्ता, सुरेश कान्हा, शिवकुमार कौशल और संजीत कौशल सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments