logo

  • 07
    01:40 pm
  • 01:40 pm
news-details
भारत

National-Working-Committee-meeting-of-AIVM

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न

अभिनव इंडिया/अभिनव अग्रवाल

अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं वैचारिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई।  बैठक में 11 सूत्रीय सामाजिक चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत विवाह कार्यक्रमों में प्री-वेडिंग शूट पर रोक, शाकाहार को प्रोत्साहन, गिफ्ट्स प्रथा समाप्त करने तथा भोजन की बर्बादी रोकने हेतु सामूहिक संकल्प जैसे विषयों पर विचार किया गया। इसके साथ ही व्यापारियों को संगठन के व्यापारी ऐप से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया।  महिला एवं युवा सशक्तिकरण, समाज की राजनीतिक भागीदारी, सदस्यता विस्तार एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीतियों पर भी मंथन हुआ। बैठक में सरकारी स्तर पर व्यापारी दिवस कार्यक्रम एवं भामाशाह पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। यह बैठक संगठन की भावी दिशा तय करने वाली रही। कई विषयों पर ठोस कार्ययोजना के रूप में लागू किए जाने के निर्णय लिए गए। कार्यसमिति प्रारंभ करने से पहले देशभर से आए सभी वैश्य महानुभावों को सर्वप्रथम प्रभु श्री राम के मंगल दर्शन हों यह सुनिश्चित किया गया।

लखनऊ उत्तर से लोकप्रिय विधायक एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने सभी वैश्य आगन्तुकों का गर्म जोशी के साथ अभिवादन करते हुये कहा कि आज हम जिस भूमि पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर और शिखर पर लहराती धर्मध्वजा देख रहे हैं इसके पीछे हमारे पूर्वजों का संघर्ष अतुलनीय रहा है, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के कर कमलों से स्थापना पूजन हुआ और अभी हाल ही में जब धर्मध्वजा शिखर को समर्पित हुई तो भारत का प्रत्येक राम भक्त अपने हृदय में उत्पन्न आनंद को अपने अश्रुओं के माध्यम से व्यक्त करने पर विवश हो गया। कार्य समिति में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें।  इस अयोध्या की धरती पर जिस समय प्रभु श्री राम की यह पताका लहराई उसी समय हमारे पूर्वजों का संकल्प और स्वप्न साकार हो गया कि प्रभु अपने भव्य और दिव्य भवन में पूरे ठाठ के साथ विराजमान हों। कार्य समिति में चयनित वैश्य महानुभाव को संगठन का शॉल, मोमेंटो , एक लाख का चेक व रामदास अग्रवाल जन सेवा सम्मान 2025 प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की एवं श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय मुख्य अतिथि के रूप में संगठन की कार्य समिति में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन  के पदाधिकारी श्याम जाजू  (वरिष्ठ भाजपा नेता), विधायक अनुपमा जायसवाल, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ताजगदीश मित्तलसुरेन्दर गुप्ताबिपिन अग्रवालराजीव जीमिथिलेष अग्रवाल, बिंदु बोरामानवती अग्रवाल, मीना गुप्ता, अजय गुप्तालेखराज माहेश्वरी, रविकांत गर्ग, विक्रांत गुप्ताजितेंद्र रस्तोगीशिव कुमार सोनीसुनील गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, इंजीनियर जगमोहन, विशाल जयसवाल, लच्छू गुप्ता, अमल गुप्ता, नीरज गुप्ता, शिवम जायसवाल, ब्रजकिशोर गुप्ता, मंजरी जैन, सुरेश कान्हा  आदि उपस्थित रहे।

You can share this post!

Comments

Leave Comments