अभिनव इंडिया/राजीव बंसल
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा फरीदाबाद पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। चंडीगढ़ से फरीदाबाद पहुंचे मूलचंद शर्मा का स्वागत के लिए लोग बदरपुर बॉर्डर पहुंच गए। जहां उनका अभिनंदन करते हुए अम्बिका शर्मा, मुनेश निर्वाल, रेनू अदलखा, तरसेम बाला, ज्योति शर्मा सहित महिला नेत्रियों ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अब बल्लभगढ़ सहित पूरे फरीदाबाद का समुचित विकास होगा। फरीदाबाद आते वक्त मूलचंद शर्मा का काफिला जहां से गुजरा, वहीं लोगों ने उनका अभिनंदन किया। बदरपुर बॉर्डर, सेक्टर 28 फरीदाबाद, रेस्ट हाउस बल्लभगढ़, तिगांव, भाटिया कॉलोनी बल्लभगढ़ सहित अनेक जगह मूलचंद शर्मा का शर्मा का अभिनंदन किया गया। अम्बिका शर्मा ने कहा कि मूलचंद शर्मा ने रिकार्ड जीत अर्जित कर साबित किया है कि उन्होंने पिछली सरकार में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कराएं हैं। यही वजह है कि प्रदेश में उन्होंनेे सीएम मनोहर लाल के बाद दूसरे नंबर पर बड़ी जीत अर्जित की है। उनके मंत्री बनने से जितना लाभ बल्लभगढ़ विधानसभा की जनता को होगा उतना ही लाभ पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र को होगा।
Comments
Leave Comments